Connect with us

UKSSSC Result 2023: उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परिणाम जारी, 292 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

उत्तराखंड

UKSSSC Result 2023: उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परिणाम जारी, 292 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा वन विभाग के अन्तर्गत वन दरोगा की दिनांक 11 जून, 2023 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर आयोग की विज्ञप्ति संख्या-99 दिनांक 16 जून, 2023 द्वारा मा० आयोग के निर्णय के अनुक्रम में कुल विज्ञापित पदों के सापेक्ष चयनित 615 अभ्यर्थियों की शारीरिक नाप-जोख परीक्षा हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक, परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत मंथन

उपरोक्तानुसार जारी औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची के आधार पर आयोग की विज्ञप्ति संख्या – 214 दिनांक 31 जुलाई, 2023 द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा में पूर्व से अर्ह (Qualified) 256 अभ्यर्थियों का दिनांक 03-08-2023 से 11-08-2023 तक अभिलेख सत्यापन किया गया तथा शेष 359 अभ्यर्थियों की दिनांक 07 व 08 अगस्त, 2023 को शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित किए जाने के उपरान्त अर्ह (Qualified) अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन आयोग कार्यालय में किया गया।

यह भी पढ़ें -  राजस्थान के जयपुर से लॉन्च हुई ‘AI भारत विस्तार’ योजना, देशभर के किसानों को होगा लाभ

अतः वन विभाग के अन्तर्गत वन दरोगा की शारीरिक नाप-जोख दक्षता परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन के उपरान्त श्रेष्ठताक्रम में विभाग को प्रेषित किए जाने हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग के 18 अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत ओ०बी०सी० प्रमाण पत्रों में कमियाँ परिलक्षित होने के कारण उक्त अभ्यर्थियों के ओ०बी०सी० श्रेणी के प्रमाण पत्रों के सत्यापन होने तक अन्य पिछड़ा वर्ग के उक्त अभ्यर्थियों को छोडते हुए अर्ह अभ्यर्थियों की औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु प्रकाशित की जा रही है। उक्त औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची मा0 उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल में योजित याचिका संख्या-702 / 2023 निधि जोशी व अन्य बनाम उत्तराखण्ड राज्य तथा विशेष अपील संख्या-239/2023 मा० उच्च न्यायालय द्वारा पारित होने वाले निर्णय के अधीन होगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305