Connect with us

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की बुधवार को मौत, मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 24

उत्तरकाशी

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की बुधवार को मौत, मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 24

चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। बुधवार को दिल्ली और राजस्थान के दो श्रद्धालुओं की यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान जान चली गई। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की बुधवार को मौत हो गई। इस सीजन में अब तक धाम में मरने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 24 से अधिक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ का किया फ्लैग ऑफ

करीब दो बजे राजस्थान के अजमेर निवासी 51 वर्षीय द्वारका प्रसाद की अचानक तबीयत बिगड़ी, जिस पर परिजन उन्हें जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि श्रद्धालु की स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

यह भी पढ़ें -  चमोली में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 77 से अधिक गांव प्रभावित

वहीं, देर शाम दिल्ली निवासी श्रद्धालु आदित्य कुमार(67) की जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग तबीयत बिगड़ गई। पालकी में उन्हें स्वस्थ्य केंद्र जानकीचट्टी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तरकाशी

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305