Connect with us

टिहरी के थत्यूड़ में दो भाईयों की कार हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत 

उत्तराखंड

टिहरी के थत्यूड़ में दो भाईयों की कार हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत 

टिहरी। थत्यूड़ में देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार में सवार दो भाइयों में से एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, देर रात कार में सवार लोग ग्राम ललोटना में एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने निवास नौघर गांव लौट रहे थे। थत्यूड-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर थत्यूड़ से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर पावर हाउस के पास एक कार (UK09A2651) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें कार चालक गंभीर सिंह(53) पुत्र सबल सिंह व उनके साथ उनका भाई महावीर सिंह(48) पुत्र सबल सिंह सवार थे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना थत्यूड पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय बस्ती के लोगों के साथ घायलों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल महावीर सिंह को मृतक घोषित कर दिया और दूसरे गंभीर घायल उनके भाई को देर रात को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक का पंचनामा की कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305