Connect with us

युवाओं का रक्तदान की ओर बढ़ता रुझान ब्लड बैंकों के लिए अच्छा संकेत , ब्लड बैंकों को रक्त की कमी से उभारने की मिशन रक्तदान की हमारी कोशिश रही सफल: त्रिवेन्द्र

उत्तराखंड

युवाओं का रक्तदान की ओर बढ़ता रुझान ब्लड बैंकों के लिए अच्छा संकेत , ब्लड बैंकों को रक्त की कमी से उभारने की मिशन रक्तदान की हमारी कोशिश रही सफल: त्रिवेन्द्र

देहरादून: आज कारबारी ग्रांट, विधानसभा सहसपुर में युवा वर्ग द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शामिल हुए जहां उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया इसके बाद उन्होंने पर्यावरण को स्वस्थ रखने हेतु वृक्षारोपण भी किया और रक्तदाताओं को वृक्ष भी वितरित किए। रक्तदान शिविर में लगभग 93 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। आपको बता दें कि इस पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र की मिशन रक्तदान मुहिम को आज पूरा एक महीना हो गया है और इस एक महीने में उनकी इस मुहिम के द्वारा लगभग 800 से अधिक ब्लड यूनिट एकत्रित कर ब्लड बैंकों को दी जा चुकी हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि युवाओं का रक्तदान की ओर बढ़ता रुझान ब्लड बैंकों के लिए काफी अच्छा संकेत है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के कठिन दौर में, इससे बचाव के सभी मानकों का पालन करते हुए ब्लड बैंकों को रक्त की कमी से उभारने की हमारी कोशिशें सफल रही। उन्होंने कहा कि हमारा सिलसिला आगे भी निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य इस संकटकाल में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को पूरी तरह से दूर करना है। उन्होंने कहा कि संकटकाल में हम साथ हैं और किसी भी हाल में रक्त की कमी नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट

पूर्व सीएम ने रक्तदाता भाई-बहनों का विशेषरूप से आभारी जताया। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंकों की जरूरत को समझते हुए मेरे एक आह्वान पर बिना भय के वे लोग रक्तदान के लिए आगे आए। उन्होंने ब्लड बैंक की टीमों का भी धन्यवाद प्रकट किया और कहा कि उनके योगदान से अबतक के शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

यह भी पढ़ें -  सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री (दर्जाधारी) जितेंद्र रावत मोनी,मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह रावत ,पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्व ग्राम प्रधान जसपाल चौधरी ,वरिष्ठ भा ज पा नेता खेम चंद गुप्ता ,पार्षद रमेश काला ,महेश जगूडी ,पारस गोयल ,सौरव नौडियाल ,अभिषेक चौधरी ,हिमांशु गोगिया ,प्रतीक भाटिया ,भूपेन्द्र बिष्ट, सचित्र गुसाँई ,मुकेश बिष्ट ,शिवांश रावत ,अखिलेश भारती आदि मौजूद थे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305