Connect with us

टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत

उत्तराखंड

टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत

हादसे में सात लोग घायल 

टिहरी। टिहरी जनपद के कौड़ियाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ब्यासी के पास खड़े सरिये से लदे ट्रक से एक तेज रफ्तार कार जा टकराई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ।  ब्यासी के पास एक सरिये से लदा ट्रक खड़ा था। इस दौरान दूसरी ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  महिला आरक्षण बिल के खिलाफ विपक्षी वोटिंग शर्मनाक- भट्ट

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान 55 वर्षीय धूमा देवी, पत्नी स्वर्गीय दिलवर सिंह के रूप में हुई है। उनका शव कार में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे टीम ने वाहन को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -  ऑपरेशन प्रहार- दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार

वहीं, हादसे में घायल हुए अन्य सात लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305