Connect with us

सेलाकुई में दर्दनाक हादसा- तेज रफ्तार जीप दीवार तोड़कर घर में घुसी, डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

उत्तराखंड

सेलाकुई में दर्दनाक हादसा- तेज रफ्तार जीप दीवार तोड़कर घर में घुसी, डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक जीप अनियंत्रित होकर दुकान के सामने बनी दीवार तोड़ते हुए सीधे घर में जा घुसी। इस हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची ताशी गुप्ता और 16 वर्षीय किशोर वेदांश वाहन की चपेट में आ गए।

दुर्घटना में मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि किशोर को मामूली चोटें आईं। परिजन घायल बच्ची को तत्काल धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन

पुलिस के अनुसार हादसे के समय वाहन सेलाकुई से बहादुरपुर की ओर जा रहा था, तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। प्रारंभिक जानकारी में वाहन का एक्सल टूटना या आगे अचानक जानवर का आ जाना दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। चालक लक्खनवाला क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है और उसके एक स्थानीय भाजपा नेता का भतीजा होने की भी चर्चा है।

यह भी पढ़ें -  पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पिता पेशे से इंजीनियर हैं और ताशी उनकी इकलौती संतान थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305