Connect with us

भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत

देश

भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत

कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

भिवंडी (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक चार मंजिला रिहायशी इमारत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के चलते राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बालाजी नगर स्थित कोहिनूर बिल्डिंग में रात करीब 11:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत में पहले से मरम्मत का कार्य चल रहा था और हादसे से कुछ समय पहले भवन में दरारों जैसी आवाजें सुनाई दी थीं। खतरे का आभास होने पर कई लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा

राहत कार्य के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने मलबे से एक महिला को जीवित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं मलबा हटाने के दौरान कई शव भी बरामद किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी भी सात से आठ लोगों के दबे होने की आशंका है, इसलिए बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

हादसे में बच निकले दीपक कुमार यादव ने बताया कि पड़ोसी हिस्से के खंभों की मरम्मत का काम चल रहा था। रात में अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें -  वैश्विक तनाव के बीच भी बढ़ा भारत का चावल निर्यात, पहली छमाही में 5% की बढ़ोतरी

इसी बीच स्थानीय निवासी नेहा सिंह अपने लापता पति की तलाश में घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके पति किसी काम से नीचे गए थे और कुछ ही मिनट बाद पूरी इमारत का हिस्सा ढह गया। तब से उनका कोई पता नहीं चल सका है, हालांकि मोबाइल फोन पर घंटी जा रही है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, चार मंजिला इस इमारत में कुल 48 कमरे थे और इसे पहले ही जर्जर एवं खतरनाक घोषित किया जा चुका था। इसके बावजूद भवन में मरम्मत का कार्य जारी था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत की ‘बी’ विंग अचानक ढह गई, जिससे यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें -  भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी

फिलहाल घटनास्थल पर एनडीआरएफ, ठाणे डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। डॉग स्क्वॉड, एंबुलेंस और भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।

Ad Ad
Continue Reading

More in देश

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305