Connect with us

मसूरी में ट्रैफिक लाइट लगने से पर्यटकों को मिली राहत

उत्तराखंड

मसूरी में ट्रैफिक लाइट लगने से पर्यटकों को मिली राहत

मसूरी में अब यातायात सिग्नल से संचालित होगा ट्रैफिक

देहरादून। मसूरी में यातायात को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक लाइट लग गयी है। ट्रैफिक लाइट लगने से मसूरी में आवागमन करने वाले वाहनों को आसानी रहेगी। जिलाधिकारी बंसल के प्रयासों से मसूरी को 25 वर्षों में पहली बार ट्रैफिक सिग्नल से संचालित यातायात व्यवस्था नसीब हुई।

यह भी पढ़ें -  एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम

जिलाधिकारी ने मसूरी में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में इन सेवाओं को स्थापित करने का निर्णय लिया। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए। मसूरी में जाम की स्थिति से निपटने हेतु सेटेलाइट पार्किंग तथा गजीबेंड पर नई पार्किंग भी स्थापित कर दी गई है जिससे काफी हद तक जाम से राहत मिली है।

यह भी पढ़ें -  ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी का कहना है कि मसूरी ब्रांड को नाम के अनुरूप ही व्यवस्थित एवं विकसित करने का संकल्प है जिसमें जनमानस का सहयोग भी महत्वपूर्ण है।

जिलाधिकारी ने सविन बंसल ने मसूरी में शटल सेवा का संचालन, सेटेलाइट पार्किंग, गोल्फ कार्ड संचालन, पार्किंग विस्तार, गोल्फ कार्ट पार्किंग, गोल्फ कार्ड संचालन में रिक्शा चालकों को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ना, मसूरी ट्रैफिक लाइट की स्थापना करना, पिक्चर प्लेस में यातायात की सुविधाजनक संचालन,कंट्रोलिंग हेतु चौक के मध्य पुलिस काउंटर/ चबूतरा स्थापित करना, मसूरी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा में और अधिक सुविधा विकसित करना सहित अनेक कार्य करने का दावा किया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305