Connect with us

इस सीनियर IPS अधिकारी और रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर पद का दुरुपयोग करने पर सीजेएम कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

उत्तराखंड

इस सीनियर IPS अधिकारी और रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर पद का दुरुपयोग करने पर सीजेएम कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

सीनियर ips केवल खुराना और एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच फिर से होगी। cjm कोर्ट ने मामले में फाइनल रिपोर्ट को खारिज कर तीन महीने में जांच के आदेश दिए हैं। ips kewal khurana और रिटायर्ड इंस्पेक्टर राजीव rajeev dandriyal पर पद का दुरुपयोग कर आरोपियों को लाभ पहुंचाने का आरोप है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट 2026–27 को बताया विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप

मामला 2012 में मंगलौर में onida फैक्ट्री में अग्निकांड से जुड़ा है। इस अग्निकांड में 12 कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। इसमें कंपनी संचालकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद dig garhwal रेंज के अतिरिक्त कार्यभार के दौरान देहरादून के तत्कालीन एसएसपी केवल खुराना ने मुकदमे की जांच ट्रांसफर कर मुनीकीरेती कोतवाली के निरीक्षक राजीव डंडरियाल को सौंप दी।

यह भी पढ़ें -  चमोली में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 77 से अधिक गांव प्रभावित

अग्निकांड में मारे गए कर्मचारी अभिषेक राणा के पिता रविंद्र कुमार ने वर्ष 2016 में आईपीएस केवल खुराना और निरीक्षक राजीव डंडिरयाल पर मुकदमा दर्ज कराया। आरोप था कि निरीक्षक राजीव डंडरियाल ने गैर इरादतन हत्या की धारा हटाकर दुर्घटना की धारा में तब्दील कर दिया था। एक आरोपी का नाम मुकदमे से हटा दिया गया और लोकसेवक के पद का दुरुपयोग कर आरोपियों को लाभ पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें -  प्रगति पोर्टल से तेज़ी से धरातल पर उतर रही योजनाएं, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

आईपीएस और इंस्पेक्टर पर दर्ज मुकदमे में 2017 में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई। जिसका संज्ञान लेते हुए हरिद्वार सीजेएम कोर्ट ने फाइनल रिपोर्ट निरस्त कर दोबारा जांच के आदेश दिए हैं।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305