Connect with us

उत्तराखंड में पोस्टल बैलेट को लेकर हरीश रावत ने की ये वीडियो शेयर, उठाए ये सवाल

उत्तराखंड

उत्तराखंड में पोस्टल बैलेट को लेकर हरीश रावत ने की ये वीडियो शेयर, उठाए ये सवाल

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव भले ही संपन्न हो गया हो लेकिन अब पोस्टल बैलट और इसके बेजा इस्तेमाल को लेकर दोनों ही राजनीतिक दलों कांग्रेस व भाजपा में रार चढ़ गई है. दरअसल कांग्रेस के बड़े नेता व कैंपेन प्रमुख हरीश रावत ने अपनी सोशल मीडिया साइट्स एक वीडियो शेयर किया और उसके जरिए बताने का प्रयास किया कि जो पोस्टल बैलट एक एक व्यक्ति का अलग आता है उसको कैसे दो लोगों के द्वारा टिक मार्क करके साइन करके उसका बेजा इस्तेमाल हो रहा है.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, मसूरी क्षेत्र के विकास कार्यो पर की चर्चा

वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव में निर्वाचन आयोग व लीगल सेल देखने वाले पूर्व बार संघ के अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू ने भी चुनाव आयोग को ईमेल किया है ईमेल में उन्होंने यह वीडियो शेयर करते हुए चुनाव आयोग से मांग की है कि आखिर थाने में बैठकर किस प्रकार से कुछ पुलिसकर्मी पोस्टल बैलट का बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं इसकी जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए यह किसी भी राजनैतिक दल विशेष के पक्ष में न हो और निष्पक्ष तरीके से मतदान हो यह प्राथमिकता है वही हरीश रावत ने फोन पर बताया है कि उन्होंने यह वीडियो शेयर किया उसके पीछे मंशा यही है कि लोग इसको देखें और चुनाव आयोग संज्ञान लेकर निष्पक्ष रुप से जो सही हो जो नियमों में हो उसके तहत कार्रवाई करें.

यह भी पढ़ें -  अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305