Connect with us

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस तारीख को यहां होगा

उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस तारीख को यहां होगा

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से देहरादून विधानसभा में होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्र आहूत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 16 नवंबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। विधायी विभाग ने 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक विधानसभा सत्र आहूत करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दे दिया है। विधायी विभाग जल्द इस संबंध में सूचना जारी करेगा, जिसके आधार पर विधानसभा सचिव कार्यक्रम में जारी करेंगे।

यह भी पढ़ें -  सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित

देहरादून में होगा सत्र, तीन विधायकों ने किया था अनुरोध

विपक्ष ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में शीतकालीन सत्र कराने की मांग कर रहा था, लेकिन दो निर्दलीय और एक बसपा विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सत्र देहरादून में कराने का अनुरोध किया था। तीनों विधायकों ने गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन सत्र कराने का सुझाव दिया था। साथ ही शीतकालीन सत्र देहरादून विधानसभा में करने की हिमायत की थी।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रदेश सरकार अनुपूरक बजट का प्रस्ताव लेकर आएगी। इसके अलावा सत्र में महिला क्षैतिज आरक्षण का अध्यादेश, राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण का संशोधित विधेयक समेत कई अन्य नियमावली, रिपोर्ट और लेखा प्रतिवेदन सदन पटल पर रखे जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को विचलन से मंजूरी दी है। इसके बाद विधानसभा सचिवालय को सत्र की तैयारी करने का समय मिल जाएगा। इस बीच 16 नवंबर को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा सत्र के प्रस्ताव की मंजूरी की औपचारिकता पूरी हो जाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री के पास कैबिनेट में रखने से पूर्व ही प्रस्ताव को मंजूरी देने का विशेष अधिकार होता है। इस तरह से सीएम जिन प्रस्तावों पर मंजूरी देते हैं, उन्हें विचलन से मंजूरी देना कहा जाता हैै।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305