Connect with us

हल्द्वानी में हादसे का शिकार हुई स्कूल बस, बाल बाल बची बच्चों की जान

उत्तराखंड

हल्द्वानी में हादसे का शिकार हुई स्कूल बस, बाल बाल बची बच्चों की जान

हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल डीपीएस की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, बस में सवार बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह डर गए, परंतु सौभाग्य से किसी बच्चे या स्कूल स्टाफ को अधिक चोट नहीं आई।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस लालकुआं से बच्चे लेकर आज प्रातः 7 बजे हल्द्वानी की ओर को जा रही थी कि जैसे ही बस डिपो संख्या चार के सामने पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गई।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में बड़ा हादसा- श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क पर पलटी, एक महिला की मौत

बस में चार बच्चे, स्कूल स्टाफ, आया और ड्राइवर सवार थे। बच्चों एवं अन्य को हल्की-फुल्की खरोचों के अलावा कोई चोट नहीं आई, मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट समेत 112 पुलिस ने शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला, तथा बच्चों को सुरक्षित घर ले जाया गया। इस दौरान कई लोगों ने बस चालक पर नशे में होने के आरोप भी लगाए, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया, उक्त घटना से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं बच्चों एवं स्कूल स्टाफ में दहशत देखी जा सकती थी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305