Connect with us

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर

मनोरंजन

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर

पॉप संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में उनके संघर्ष, सफलता और निजी जिंदगी के कई अहम पहलुओं को दिखाया गया है। दमदार डांस मूव्स और भावनात्मक दृश्यों से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को माइकल जैक्सन के जीवन की अनकही कहानी से रूबरू कराएगी।

करीब 2 मिनट 27 सेकंड के ट्रेलर में माइकल जैक्सन के बचपन से लेकर सुपरस्टार बनने तक का सफर दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत उनके शुरुआती दिनों से होती है, जब उनके परिवार और करीबी लोग उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते नजर आते हैं। जैसे-जैसे वह सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं, दुनिया भर में उनके प्रशंसकों की दीवानगी भी दिखाई गई है।

यह भी पढ़ें -  सूर्या की आगामी फिल्म ‘सूर्या 46’ के टाइटल का हुआ एलान, फर्स्ट पोस्टर भी जारी

ट्रेलर में कई भावनात्मक पल भी शामिल हैं, जिनमें माइकल का अपने परिवार के साथ गहरा रिश्ता दिखता है। इसके साथ ही उनके मशहूर डांस स्टेप्स और स्टेज परफॉर्मेंस की झलक भी दर्शकों को देखने को मिलती है। ट्रेलर में उनकी सेहत से जुड़े कठिन दौर को भी दिखाया गया है। इसमें माइकल का एक संवाद खासा प्रभावशाली है—“संगीत दुनिया को बदलने की ताकत रखता है।”

यह भी पढ़ें -  धनुष की नई फिल्म ‘कारा’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, 30 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

फिल्म ‘माइकल’ की घोषणा फरवरी 2022 में की गई थी, जबकि इसकी शूटिंग 2024 में शुरू हुई। नवंबर 2025 में इसका टीजर जारी किया गया था। अब यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म में माइकल जैक्सन की भूमिका उनके भतीजे जाफर जैक्सन निभा रहे हैं, जो इस फिल्म के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में निया लॉन्ग, लौरा हैरियर, जूलियानो क्रू वाल्दी, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एंटोनी फुक्वा ने किया है।

यह भी पढ़ें -  'चरक: फेयर ऑफ फेथ' का ट्रेलर हुआ रिलीज

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305