Connect with us

केदारनाथ धाम के पास दरका बर्फ का पहाड़, रोंगटे खड़े कर वाला है वीडियो

उत्तराखंड

केदारनाथ धाम के पास दरका बर्फ का पहाड़, रोंगटे खड़े कर वाला है वीडियो

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बुधवार देर शाम हिमस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। लगातार हो रही बर्फबारी से पैदल मार्ग पर हिमस्खलन का खतरा काफी अधिक बढ़ गया है।बुधवार को लगभग चार बजे केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरे में अचानक पहाड़ी से हिमस्खलन होने लगा, लगभग बीस मिनट तक बर्फ टूट कर नीचे पैदल मार्ग पर गिरती रही। जिससे पैदल मार्ग भैरव गदेरे में अवरुद्ध हो गया है।

लिनचोली व केदारनाथ के बीच चार स्थानों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जिससे पैदल चल रहे यात्रियों की दुर्घटना का भी खतरा काफी अधिक हो गया है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की लोनिवि शाखा के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि हिमस्खलन से पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया है, इसे तीन से चार घंटे में आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। कहा कि लगातार हो रही बर्फबारी के चलते पैदल मार्ग पर चार स्थानों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Like Our Facebook Page

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305