Connect with us

हर घर तिरंगा अभियान की प्रभात फेरी में शामिल हुए सीएम धामी, गूंजे भारत माता के जयकारे..

उत्तराखंड

हर घर तिरंगा अभियान की प्रभात फेरी में शामिल हुए सीएम धामी, गूंजे भारत माता के जयकारे..

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। उत्तराखंड में इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी जिम्मेदारी दी है। वही आज सुबह 7:30 बजे राजधानी देहरादून के गांधी पार्क से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभात फेरी को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी में भाग लिया।

यह भी पढ़ें -  जनसुनवाई में गूंजा पीड़ितों का दर्द, जिलाधिकारी ने दिलाया न्याय व सुरक्षा का भरोसा

यह प्रभात फेरी गांधी पार्क से घंटाघर होते पर ऐसे हॉल चौक तक निकली गयी, कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजान दास, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ जिलाधिकारी सोनिका और एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर शामिल हुए । आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 लाख घरों में तिरंगा फहराए जाने का लक्ष्य रखा है।

यह भी पढ़ें -  आपदा प्रबंधन प्लान को औपचारिकता नहीं, कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाएं- विनोद कुमार सुमन

यह कार्यक्रम 13 से 15 अगस्त तक किया जाना है जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी लोगों से अपील की है कि इस महा अभियान में सभी को अपनी सहभागिता दें। वही आज हजारों की संख्या में पहुंचे स्कूली छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम को प्रभात फेरी निकालकर सफल बनाया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305