Connect with us

देहरादून में बार डांसर की हत्या का खुलासा: शादी की चाह में गंवानी पड़ी जान, राजधानी में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार

उत्तराखंड

देहरादून में बार डांसर की हत्या का खुलासा: शादी की चाह में गंवानी पड़ी जान, राजधानी में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार

कल यानी 10 तारीक को पुलिस को सिरवाल गढ़ में संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ था, चूंकि यह महिला नेपाल मूल की थी और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली थी इसलिए शव की शिनाख्त करना भी पुलिस के लिए मुसीबत बनी हुई थी। हालांकि इस केस को सुलझाने के बाद खूनी की जो पहचान हुई है उसने पुलिस को भी अचंभित कर दिया है। इस खून की साजिश रचने वाला कोई और नहीं बल्कि आर्मी में क्लीमेनटाउन देहरादून में लेफ्टीनेंट कर्नल के पद पर तैनात एक अफसर है और यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है , कई घंटे मामले की बारीकियों को खंगालने के बाद खूनी कर्नल को उसके घर पंडितवाड़ी प्रेमनगर से गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह खून प्रेम प्रसंग के चलते किया गया है , मृतक श्रेया आरोपी को सिलीगुढ़ी के एक डांस बार में मिली थी , जिसके बाद तीन साल उनका अफेयर चलता रहा , देहरादून में अपनी पोस्टिंग होने के बाद खूनी कर्नल श्रेया को भी अपने साथ देहरादून ले आया जहां उसके लिए फ्लैट भी किराए पर आरोपी ने लिया था।

यह भी पढ़ें -  मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

आरोपी रमेंदु उपाध्याय ने बताया कि श्रेया अक्सर उसे पत्नी का दर्जा देने के लिए दबाव बनाया करती थी जिस से परेशान होकर उसने श्रेया के मर्डर का प्लान बनाया , राजपुर रोड के एक क्लब में श्रेया को शराब पिलाकर थानों रोड पर लेकर गया जहां हथौड़े से श्रेया के सर पर वार कर खूनी कर्नल ने मृतका को मौत के घाट उतार दिया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305