Connect with us

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 31 जनवरी और एक फरवरी के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, दो से पांच फरवरी तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ मजबूती के साथ सक्रिय हो रहा है। 31 जनवरी की शाम या रात से उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में तीन हजार मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भारी से भारी बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों में भी दो दिन अच्छी बारिश होगी। दो से पांच फरवरी तक भी 2500 से 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  यूसीसी की घोषणा से लेकर प्रभावी क्रियान्वयन तक गौरव की अनुभूति - सीएम धामी

मौसम विभाग ने पर्वतीय जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई भविष्यवाणी के अनुसार अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी राज्य के 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर होने की संभावना है। नवंबर की शुरुआत में हुई हल्की वर्षा के बाद से मौसम रूठा हुआ है। शुष्क मौसम के कारण लंबे समय से मैदान में कोहरा और पहाड़ों में पाले ने आमजन की मुश्किलें बढ़ाईं। अब आखिरकार प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी की उम्मीद जगी है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305