Connect with us

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कुमाऊं मंडल इन जिलों में भारी बारिश की आंशका…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कुमाऊं मंडल इन जिलों में भारी बारिश की आंशका…

Uttarakhand Weather Update: कई दिनों के बाद मौसम विभाग ने एक बार फिर कुमाऊं मंडल में कई हिस्सों में बारिश की आशंका जताई है। गौरतलब है कि पिछले चार-पांच दिन बारिश से राहत मिलने के बाद कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग में बादल गरजने की भी आशंका जताई है। पहाड़ों पर भूस्खलन का भी खतरा बताया गया।

यह भी पढ़ें -  सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत जनपद में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इनमें से कई जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने की भी पूरी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बकायदा इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन

पहाड़ के कई इलाके बारिश के बाद भूस्खलन के लिए संवेदनशील हो जाते हैं। ऐसे में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। साथ ही यह भी संभावना है कि नदियों, नालों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वह नदी, नालों के पास नहीं जाएं और साथ ही खेतों में जलभराव से बचने के लिए निकासी का उचित प्रबंध करें।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305