Connect with us

केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2019 का टूटा रिकॉर्ड पहुंचे इतने यात्री…

उत्तराखंड

केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2019 का टूटा रिकॉर्ड पहुंचे इतने यात्री…

Kedarnath: कोरोना काल के बाद बाबा केदार के धाम बड़ी संख्या में पहुंचे तीर्थयात्री, टूटा 2019 का रिकॉर्ड केदारनाथ यात्रा के इतिहास में स्वतंत्रता दिवस के दिन नया अध्याय जुड़ गया। यात्राकाल में धाम में दर्शनार्थिंयों का आंकड़ा 10,080,83 पहुंच गया, जो नया रिकाॅर्ड है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में 1000021 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ पहुंचकर दर्शन किए थे।इस वर्ष 6 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में कपाटोद्घाटन से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा शुरू होने के सिर्फ छह दिनों में ही धाम में दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें -  बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, “हर-हर गंगे” के जयघोष से गूंजे गंगा घाट

मई के 26 दिनों में ही बाबा के दर्शनों लिए चार लाख से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंचे।यह पहला मौका है जब जुलाई से 15 अगस्त तक डेढ़ माह में धाम में 176483 श्रद्धालु पहुंचे। यात्रा से हेलीकॉप्टर, घोड़ा-खच्चर, दंडी-कंडी के कारोबार को रफ्तार मिली। साथ ही यात्रा मार्ग व पैदल मार्ग के बाजारों व पड़ावों पर भी रोजगार को नया आयाम मिला।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305