Connect with us

चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालु दिखा रहे गजब का उत्‍साह, 7 दिन में 12 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालु दिखा रहे गजब का उत्‍साह, 7 दिन में 12 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है। देशभर से लाखों लोग चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। इस साल एक हफ्ते में ही चारधाम यात्रा के लिए 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराकर पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल एक हफ्ते में चारधाम के लिए 4 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और इस बार 12.48 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। चारधाम यात्रा के लिए अभी रजिस्ट्रेशन जारी है और आने वाले दिनों में चारधाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले श्रद्धालु पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वैसे भी इस बार चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए

पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा में देश- दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू किया था। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 12.48 लाख यात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन केदारनाथ के लिए हुए हैं। केदारनाथ धाम के लिए 4,22,129, बदरीनाथ धाम के लिए 3,56,716, गंगोत्री के लिए 2,31,983, यमुनोत्री के लिए 2,19,619 और हेमकुंड साहिब के लिए 17,684 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रविवार को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए एक लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। गौरतलब है कि इस साल चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू होगी। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 10 मई और बद्रीनाथ के कपाट 12 मई को खुल रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305