Connect with us

पूर्व आईएएस राम विलास को विजिलेंस स्पेशल कोर्ट ने दी एक दिन की रिमांड की मंजूरी, नहीं दिए थे सवालों के जवाब

उत्तराखंड

पूर्व आईएएस राम विलास को विजिलेंस स्पेशल कोर्ट ने दी एक दिन की रिमांड की मंजूरी, नहीं दिए थे सवालों के जवाब

आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव का परिवार विजिलेंस के सामने नहीं आया है। विजिलेंस उन्हें नोटिस पर नोटिस भेजती रही, लेकिन उन्होंने जवाब तक देने की जहमत नहीं उठाई।

जिसके बाद विजिलेंस ने यादव को पुलिस कस्टडी पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया।आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में जेल में बंद पूर्व आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस कस्टडी रिमांड पर लेगी। विजिलेंस स्पेशल कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड को मंजूर किया है। गिरफ्तारी के पहले विजिलेंस के सवालों का यादव ने जवाब नहीं दिया था।

यह भी पढ़ें -  अगले वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले नए कार्यों के लिए 15 फरवरी तक स्वीकृतियां ले ली जाएं- मुख्य सचिव

उनके परिवार से भी कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार को यादव की बेटी और बेटा विजिलेंस के सामने आए थे। अब मंगलवार कल 5 जुलाई को कस्टडी में लेकर विजिलेंस पूछताछ करना चाहती है। यादव का परिवार अभी तक विजिलेंस के सामने नहीं आया है।विजिलेंस उन्हें नोटिस पर नोटिस भेजती रही, लेकिन उन्होंने जवाब तक देने की जहमत नहीं उठाई, जिसके बाद विजिलेंस ने यादव को पुलिस कस्टडी पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया।

यह भी पढ़ें -  “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार- गणेश जोशी

आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था।विजिलेंस ने उनकी संपत्ति को आय से करीब 547 फीसदी अधिक आंका था। इस मामले में जब यादव से पूछताछ की गई तो उन्होंने ज्यादातर सवालों के जवाब में अपनी पत्नी का नाम लिया। पत्नी के नाम पर एक स्कूल भी चल रहा है जबकि बेटी के खाते में अच्छी-खासी रकम जमा की गई है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305