Connect with us

अशासकीय स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर रोक, गड़बड़ी की शिकायतों के बाद विभाग ने लिया फैसला

उत्तराखंड

अशासकीय स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर रोक, गड़बड़ी की शिकायतों के बाद विभाग ने लिया फैसला

देहरादून। प्रदेश के अशासकीय स्कूलों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों की चल रही भर्ती प्रक्रिया पर शिक्षा विभाग ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी के मुताबिक जल्द ही इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिया जाएगा।

प्रदेश के अशासकीय स्कूलों में भर्ती को लेकर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसलिए सरकार इन स्कूलों में नियुक्तियों के लिए कोई पारदर्शी विकल्प तलाश रही है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की अध्यक्षता में इसके लिए समिति गठित की गई है। सरकार ने पहले निर्णय लिया गया था कि भर्ती के लिए चयन आयोग का गठन किया जाएगा, लेकिन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती घपले सामने के बाद समिति अब नया विकल्प तलाश रही है। इस बीच विभाग ने प्रदेश भर के इन स्कूलों में होने वाली भर्ती पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें -  यूसीसी दिवस पर सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में पहले भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। यदि इसके बाद भी किसी जिले में शिक्षक भर्ती हो रही है तो संबंधित जिले के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जल्द ही इसका लिखित आदेश जारी कर दिया जाएगा।

एक महीने पहले हुई बैठक में शिक्षा महानिदेशक ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया रोकने के मौखिक निर्देश दिए थे। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी ऐसा निर्देश दे चुके हैं। टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा सहित कुछ जिलों में भर्ती रोक दी गई। देहरादून, हरिद्वार सहित कुछ अन्य जिलों में इसकी प्रक्रिया अब भी चल रही है। इन जिलों के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें ऐसा कोई लिखित आदेश नहीं मिला था।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305