Connect with us

अंकिता के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे CM धामी, दिया आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा

उत्तराखंड

अंकिता के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे CM धामी, दिया आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी ज़िले के डोभ श्रीकोट गांव में अंकिता भंडारी के माता-पिता से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम धामी ने अंकिता के माता-पिता को आश्वासन दिया कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में उनपर मुकदमा चलाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  चमोली में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 77 से अधिक गांव प्रभावित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के माता पिता को आश्वासन दिया कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा। अंकिता भंडारी का घर पौड़ी जिले के डोभ श्रीकोट गांव में है। शुक्रवार को अचानक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अंकिता के घर पहुंचे और अंकिता के माता-पिता से बातचीत की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को मिला ‘Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem’ का बड़ा सम्मान

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि राज्य में इस तरह के जघन्य अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। हम पूरी कोशिश करेंगे कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। पूरे राज्य अंकिता के परिवार के साथ है। उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। बता दें कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305