Connect with us

ढोल-नगाड़े के साथ कुर्की की कार्रवाई, देहरादून पुलिस ने फरार चल रहे अपराधी की संपत्ति की जब्त

उत्तराखंड

ढोल-नगाड़े के साथ कुर्की की कार्रवाई, देहरादून पुलिस ने फरार चल रहे अपराधी की संपत्ति की जब्त

दिनांक 06.02.2023 को मोबिन अहमद पुत्र मोयोद्दीन निवासी भगत सिंह कालोनी थाना रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया कि उक्त तिथि को असद पुत्र शाहिद खान निवासी वाणी विहार थाना रायपुर देहरादून बिना अनुमति के अवैध तमंचा लेकर घर में घुस गया और गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने लगा, जिसे हमने घर पर पकड रखा है। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी।

उक्त तिथि को ही द्धितीय पक्ष शाहिद अहमद पुत्र तौफिक अहमद निवासी भगत सिंह कालोनी रायपुर देहरादून ने प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया कि मोबिन पुत्र मोइनुद्दीन, शायदा पत्नी मोबिन व आदि के द्वारा उनके पुत्र असद को जबरदस्ती रास्ता रोककर उसे अपने घर में बन्दी बनाकर उसके साथ मारपीट, गाली गलौच की गयी है तथा उसे तमंचा दिखाकर डराना व झूठे केस में फंसाया जा रहा है । जिसमें तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विवेचना चौकी प्रभारी मालदेवता के सुपुर्द हुई ।

यह भी पढ़ें -  जिला प्रशासन की मानवीय पहल, बालश्रम से रेस्क्यू के बाद शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ीं दो बालिकाएं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा अभियोग की निष्पक्ष विवेचना कर गुण दोष के आधार पर निस्तारण करने हेतु दो टीमें गठित की गयी, पुलिस टीम द्वारा विवेचना में पाया गया कि मोबिन उसकी पत्नी शायदा, मुजाहिद, श्रीमती नाजमीन व नईम आदि ने षडयन्त्र के तहत शाहिल अहमद के पुत्र असद को झूठे केस में फंसाने की रंजीस रखते हुए अवैध तमंचा दिखवाकर झूठा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था । जिस कारण मोबिन द्वारा पंजीकृत कराये गये मुकदमे को समाप्त करते हुए दिनांक 05.10.2023 को अभियुक्त मोबिन व उसकी पत्नी शायदा को मु0अ0सं0 69/2023 में गिरफ्तार किया गया । अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी गयी किन्तु अभियुक्त गणों के लगातार फरार चलने पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व सम्पत्ति कुर्की हेतु मा0 न्यायालय से कुर्की की उद्घोषणा प्राप्त कर आज दिनांक 30.10.2023 को अभियुक्त गणों के घर पर सम्पत्ति कुर्की की उद्धोषणा आदेश को चम्पा किया गया तथा अभियुक्तों के घर व आस-पास ढोल बजाकर मुनादी करायी गयी।

यह भी पढ़ें -  जनपद में सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा

वांछित अभियुक्त :-

1- मुजाहिद पुत्र मोबिन निवासी जैन प्लाट रायपुर दे0दून

2- श्रीमती नाजमीन पत्नी मोबिन निवासी उपरोक्त

3- नईम पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी उपरोक्त

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305