Connect with us

उधम सिंह नगर में गुलदार का आतंक: खेत से वापस घर लौट रहे युवक पर किया हमला, दहशत में लोग

उत्तराखंड

उधम सिंह नगर में गुलदार का आतंक: खेत से वापस घर लौट रहे युवक पर किया हमला, दहशत में लोग

उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र अंतर्गत तराई पश्चिम वन प्रभाग की पतरामपुर रेंज से है जंहा गुलदार का आतंक लगातार जारी है बीते देर रात भी आमका गांव निवासी रंजीत सिंह अपने खेत से वापस घर लौट रहा था जंहा निवारमंडी रॉड पर युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया जिसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुचाया गया वंही सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पॅहुच गई।

यह भी पढ़ें -  पटेलनगर में मोबाइल चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पूरा मामला पतरामपुर वन क्षेत्र के गांव आमका का है जंहा खेत से काम कर घर लौट रहे युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया जिसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वंही पीड़ित युवक रंजीत सिंह की माने तो वह खेत से स्कूटी से वापस घर आ रहा था जंहा गुलदार ने उस पर हमला कर दिया शोर मचाने पर गुलदार भाग गया जिसके बाद उपचार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया वंही वन क्षेत्राधिकारी पतरामपुर धर्मानंद सुनाल ने बताया कि आमका गांव में रंजीत सिंह पर गुलदार ने हमला किया जैसे ही सूचना मिली तो घायल को अस्पताल पंहुचा दिया गया है ओर क्षेत्र में गश्त बड़ा दी गई है और जैसे ही कंही सूचना प्राप्त हो रही है तुरंत वंहा निगरानी के लिए टीम भेजी जा रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305