Connect with us

Tehri accident: टिहरी -चम्बा मार्ग पर 200 मीटर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत, तीन घायल एम्स रेफर

उत्तराखंड

Tehri accident: टिहरी -चम्बा मार्ग पर 200 मीटर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत, तीन घायल एम्स रेफर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगणों, विधायकगणों, पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री आवास में प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में सूचना विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनायें। मुख्यमंत्री ने उनके जन्म दिवस पर शुभकामना देने वाले सभी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आज उन्हें मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेशभर से आये लोगों ने शुभकामनाएं दी। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर लोगों द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को आज प्रदेशभर में युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। सुबह से ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के अलावा जहां-जहां पर मुख्यमंत्री इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुँचे वहां लोग उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आए। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जन्मदिन के मौके पर लोगों का इतना प्यार पाकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने उनके जन्मदिवस पर शुभकामना प्रेषित करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश उनके जन्म दिवस पर प्रदेशवासियों ने जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे प्रदेश की जनता के आभारी है।मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर जन सेवा के लिए लोगों द्वारा किये गये कार्यों के लिए भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने जारी किए 130 करोड़, आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का होगा पुनर्निर्माण

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर #Yuvasankalpdiwas, X पर नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा। सोशल मीडिया साइट पर भी मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता जमकर देखने को मिली। इस दौरान #Yuvasankalpdiwas के साथ तमाम लोगों ने X पर उन्हें शुभकामनाएं दी जिसके फलस्वरूप यह हैशटैग नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Like Our Facebook Page

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305