Connect with us

Uttarakhand Global Investors Summit 2023 को लेकर लोगों से मांगे गए सुझाव, सीएम धामी बोले- हर क्षेत्र में होगा फायदा

उत्तराखंड

Uttarakhand Global Investors Summit 2023 को लेकर लोगों से मांगे गए सुझाव, सीएम धामी बोले- हर क्षेत्र में होगा फायदा

दिसंबर में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के सफल आयोजन हेतु मंगलवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश के वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहें। इस बैठक में प्रदेश भर के अलग-अलग सेक्टर से उद्यमियों ने प्रतिभाग किया है।

यह भी पढ़ें -  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट

एमडीडीए उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से इन्वेस्टर्स समिट में 2 लाख 50 हजार करोड़ रूपए के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। समिट की सफलता हेतु मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को दून निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया है, जिसमें हाउसिंग, पर्यटन, हॉस्पिटल, फिल्म, मीडिया, शिक्षा के क्षेत्र में निवेश के लिए उद्यमियों को इस बैठक में प्रोत्साहित किया गया है राज्य में निवेश बढ़ावा के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है।

यह भी पढ़ें -  नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

बताया कि इस बैठक में उद्यमियों को निवेश हेतु बनाई गई नई नीतियों इत्यादि से अवगत कराया गया। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में सुधार भी किये हैं और नई नीतियों को भी लागू किया है। विभिन्न क्षेत्रों के लिये 27 नीतियां प्रख्यापित की गई हैं। राज्य में 6 हजार एकड़ का लैंड बैंक भी तैयार किया गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305