Connect with us

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मनोरंजन

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की नई सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। रिलीज के महज दो दिनों के भीतर फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

टॉम हॉलैंड स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली। डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन भी इसकी रफ्तार बरकरार रही और फिल्म ने करीब 49.35 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की।

यह भी पढ़ें -  यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का

दो दिनों में फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 109.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ यह रिलीज के दूसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली चुनिंदा हॉलीवुड फिल्मों में शुमार हो गई है।

फिल्म में टॉम हॉलैंड के साथ जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस बार कहानी मल्टीवर्स पर कम और पीटर पार्कर की व्यक्तिगत चुनौतियों, जिम्मेदारियों और भावनात्मक सफर पर अधिक केंद्रित है। दमदार एक्शन, हाई-क्वालिटी विजुअल इफेक्ट्स और भावनात्मक दृश्यों ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है।

यह भी पढ़ें -  ‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई

भारत में फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है। अंग्रेजी के अलावा इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी प्रदर्शित किया गया है, जिससे इसे देशभर में व्यापक दर्शक मिले हैं।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में अपनी पिछली फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही कई हॉलीवुड फिल्मों के भारतीय रिकॉर्ड भी खतरे में नजर आ रहे हैं। यदि यही रफ्तार जारी रही तो शुरुआती वीकेंड में फिल्म और बड़े आंकड़े छू सकती है।

यह भी पढ़ें -  ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख की रकम और नई कार

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305