Connect with us

स्मार्ट सिटी कामों के निरीक्षण में शहरी विकास मंत्री का पारा हुआ गर्म, अधिकारियों की जमकर लगाई फटकार

उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी कामों के निरीक्षण में शहरी विकास मंत्री का पारा हुआ गर्म, अधिकारियों की जमकर लगाई फटकार

स्मार्ट सिटी के कामों को लेकर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया,,,,निरीक्षण करने पहुंचे शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मौके पर ही अधिकारियों की जमकर फटकार लगा दी,,, आपको बता दें कि राजधानी देहरादून में स्मार्ट सिटी काम चल रहा है और कई बार समय सीमा समाप्त होने के बाद भी स्मार्ट सिटी का काम पूरा नहीं हो पाया।

2018 में स्मार्ट सिटी का काम शुरू हुआ था,, जिसके तहत सीवर लाइन, पेयजल लाइन,ड्रेनेज, सौंदर्य करण समेत कई काम किए जाने हैं।। लेकिन सालो बीत जाने के बाद भी आज तक काम आधा अधूरा ही पड़ा है ,,स्थानीय विधायक खजान दास इसको लेकर कई बार मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री से शिकायत कर चुके हैं।। लेकिन आज तक वक्त पर काम पूरा नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें -  जिम से बाहर निकल रहे युवक की गोली मारकर हत्या, राजधानी में दहशत का माहौल

जिसके बाद शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल स्मार्ट सिटी के कामों का निरीक्षण करने पहुंच गए ,,मौके पर पाई गई तमाम खामियों को लेकर अग्रवाल ने अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई ,,और उनसे स्पष्टीकरण मांगा की स्मार्ट सिटी का काम बरसात के सीजन में आधा अधूरा क्यों पड़ा है।। प्रेमचंद्र अग्रवाल ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी का काम गुणवत्ता पूर्वक और सही समय पर किया जाना चाहिए,, प्रेमचंद्र अग्रवाल ने खुद माना है कि स्मार्ट सिटी का काम ठीक तरीके से नहीं हो रहा है,,और न ही वक्त पर पूरा हो पा रहा है।। इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वक्त पर और सही तरीके से स्मार्ट सिटी का काम पूरा होना चाहिए,, साथ ही स्थानीय विधायक खजान दास ने भी स्मार्ट सिटी के कामों को लेकर नाराजगी जताई ।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में सनसनीखेज वारदात- तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305