Connect with us

देश और प्रदेश को नये क्षितिज पर ले जाऐगी नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति: डा. धन सिंह रावत

उत्तराखंड

देश और प्रदेश को नये क्षितिज पर ले जाऐगी नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति: डा. धन सिंह रावत

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल निर्देशन में देश निरंतर प्रगति कर रहा है, और हाल ही में शिक्षा मंत्रालय द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जारी किया गया है। यह शिक्षा नीति देश के युवाओं को नये बेहतर अवसर प्रदान करेगी, अब युवा नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ-साथ अपनी संस्कृति और मातृभाषा को भी ढंग से समझेंगे। प्रदेश में भी हम निरंतर प्रयासरत हैं कि उत्तराखंड उच्च शिक्षा के क्षेत्र में देश में अग्रणी रहे। यह शिक्षा नीति हमारे देश और प्रदेश को नये क्षितिज पर ले जाऐगी, यह कहना है प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी आफ इंडिया, देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल, सचिव अनिल सती और कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा प्रकाशित- “भारत की नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: नवयुग का अभिनन्दन” को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को भेंट किया।

डा. धन सिंह रावत ने पीआरएसआई को बधाई शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह संकलन जिसमें समाज के हर वर्ग के विचारों को लेख के रूप में नई शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाशित किया गया है बेहतरीन बना है और पीआरएसआई देहरादून चैप्टर भविष्य में प्रदेश के लिए बेहतर कार्य करे।

यह भी पढ़ें -  जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी आफ इंडिया, देहरादून चैप्टर (पीआरएसआई) के अध्यक्ष अमित पोखरियाल, सचिव अनिल सती
व कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने उच्च शिक्षा मंत्री के उनके अब तक के शानदार कार्यकाल के लिए बधाई दी।

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305