Connect with us

रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा

मनोरंजन

रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा

ट्रॉफी के साथ जीते 1 करोड़ रुपये

रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 का सफर अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। लंबे इंतजार के बाद शो को नया विजेता मिल गया है। ग्रैंड फिनाले में कड़ी टक्कर के बाद श्रेया कालरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली, जबकि शिवांगी जोशी रनर-अप रहीं।

काफी समय से चर्चा में रहे रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले में दर्शकों को रोमांच से भरपूर मुकाबला देखने को मिला। फाइनल में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच कड़ी टक्कर रही, लेकिन आखिरकार होस्ट रितेश देशमुख ने श्रेया कालरा को इस सीजन का विजेता घोषित किया। फिनाले एपिसोड के प्रसारित होते ही सोशल मीडिया पर विजेता से जुड़े वीडियो और क्लिप्स तेजी से वायरल होने लगे।

यह भी पढ़ें -  ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

विजेता बनने के साथ ही श्रेया कालरा को शो की ट्रॉफी के अलावा एक करोड़ रुपये की इनामी राशि भी दी गई। पूरे सीजन में उन्होंने अपने खेल, रणनीति और प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेया ने बेहद करीबी मुकाबले में शिवांगी जोशी को महज सात वोटों के अंतर से हराया।

यह भी पढ़ें -  भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा

इस सीजन के टॉप-5 फाइनलिस्ट में राम कपूर, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, योगेश रावत और आकांक्षा चमोला शामिल थे। पूरे सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त टास्क, रणनीति, विवाद और ट्विस्ट देखने को मिले, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। ग्रैंड फिनाले के साथ ही शो के दूसरे सीजन का समापन हो गया।

(साभार)

Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305