Connect with us

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का दूसरा गाना ‘मैं हूं’ हुआ रिलीज

मनोरंजन

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का दूसरा गाना ‘मैं हूं’ हुआ रिलीज

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म बैटल ऑफ गलवान लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ‘मैं हूं’ रिलीज कर दिया है, जो प्यार, इंतज़ार और जज़्बातों की गहराई को दर्शाता है।

प्यार और जज़्बातों का संवेदनशील चित्रण

फिल्म का यह नया गीत सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया है। ‘मैं हूं’ एक फौजी और उसके परिवार के रिश्तों को भावनात्मक अंदाज़ में पेश करता है। गीत में साथ बिताए खुशहाल पलों से लेकर तन्हाई, खामोशी और इंतज़ार तक की कहानी दिखाई गई है। सलमान और चित्रांगदा की केमिस्ट्री गाने को और प्रभावशाली बनाती है।

यह भी पढ़ें -  सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'ओ रोमियो', जानिए फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन

श्रेया घोषाल और अयान लाल की आवाज

इस रोमांटिक ट्रैक को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और गायक अयान लाल ने आवाज दी है। अयान लाल ने ही गाने का संगीत तैयार किया है, जबकि इसके बोल अयान लाल और शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। इससे पहले फिल्म का पहला गाना मातृभूमि दर्शकों के बीच खासा चर्चा में रहा था।

यह भी पढ़ें -  ‘द केरल स्टोरी 2’ का नया गाना ‘ओ माई री’ हुआ रिलीज

17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक

फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। ‘बैटल ऑफ गलवां’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म वर्ष 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई ऐतिहासिक झड़प से प्रेरित बताई जा रही है, जिसमें भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान की कहानी दिखाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  यूनिवर्सल पिक्चर्स ने की ‘द ममी 4’ की आधिकारिक घोषणा, रिलीज डेट का भी किया ऐलान

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305