Connect with us

कांवड़ यात्रा में SDRF बना ‘सारथी’, गंगोत्री से लौटते समय भटके 21 कांवड़ यात्री; किया सकुशल रेस्क्यू

उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा में SDRF बना ‘सारथी’, गंगोत्री से लौटते समय भटके 21 कांवड़ यात्री; किया सकुशल रेस्क्यू

28 जुलाई की शाम को बूढ़ाकेदार क्षेत्र में 21 कावड़ियों का एक समूह गंगोत्री से लौटते समय रास्ता भटक गया । कंट्रोल रूम जनपद टिहरी ने समय 21:09 बजे इस बारे में सूचना दी, जिसे तत्काल SDRF UTTARAKHAND पुलिस के साथ साझा किया गया। SDRF सब इंस्पेक्टर दीपक जोशी, बूढ़ाकेदार, ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना पहले से मिल गई थी और वे अपनी टीम के साथ मौके पर रवाना हो चुके थे। इस बचाव अभियान में बूढ़ा केदार क्षेत्र में कमांडेंट SDRF श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर भारी बारिश की दृष्टिगत पूर्व से ही तैनात एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने सभी 21 कावड़ियों को भारी बारिश के बीच दुर्गम पहाड़ी मार्ग एवं उफनती नदी के किनारे से सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -  स्वच्छ देहरादून, सशक्त महिलाएं- नगर निगम की पहल से बदली तस्वीर

कावड़ियों का यह समूह, जिसमें 21 लोग शामिल थे, बूढ़ाकेदार से करीब 03 किलोमीटर दूर झाला नामक स्थान पर फंसा हुआ था। इलाके में सड़कों की हालत खराब होने के कारण SDRF टीम पैदल ही उस स्थान तक पहुंची। 29 जुलाई की सुबह 6:12 बजे, SDRF टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक जोशी ने जानकारी दी कि सभी 21 कावड़ियों को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पहली बार ईसीएचएस द्वारा एनए एवं एएलसी दवाओं की घर-घर आपूर्ति

ये कांवड़ यात्री फंसे थे

  1. आकाश कुमार, पुत्र तालेवर सिंह
  2. सोनू, पुत्र हंसराज सिंह
  3. सुमित कुमार, पुत्र जयदेव सिंह
  4. आकाश कुमार, पुत्र रोहतास सिंह
  5. मोहित कुमार, पुत्र उदल सिंह
  6. सचिन कुमार, पुत्र टीकम सिंह
  7. संजय कुमार, पुत्र हरपाल सिंह
  8. सौरव कुमार, पुत्र कलवा सिंह
  9. महेंद्र कुमार, पुत्र हुकम सिंह
  10. परवेंद्र, पुत्र खूबी सिंह
  11. बबलू कुमार, पुत्र प्रेम सिंह
  12. सुनील कुमार, पुत्र गोविंदा
  13. अमित कुमार गुप्ता, पुत्र शिवदत्त गुप्ता
  14. सुशील कुमार, पुत्र गोविंद सिंह
  15. विक्रम सिंह, पुत्र हरपाल कुमार
  16. मनीष, पुत्र राजेश
  17. ललित कुमार, पुत्र वीरेंद्र सिंह
  18. सुभाष, पुत्र कुररी सिंह
  19. आशीष, पुत्र सुरेंद्र कुमार
  20. भूपेंद्र, पुत्र रमेश चंद्र
  21. राजू, पुत्र डालचंद्र
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305