Connect with us

केंद्र की नरेन्द्र मोदी जी की सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार कर रही विकास : नरेश बंसल सांसद राज्य सभा

उत्तराखंड

केंद्र की नरेन्द्र मोदी जी की सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार कर रही विकास : नरेश बंसल सांसद राज्य सभा

देहरादून।  राज्य सभा सांसद नरेश बंसल उत्तराखंड देहरादून जिले की मसूरी विधान सभा पहुंचे। वहाँ उन्होंने विधायक मसूरी गणेश जोशी जी,पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उसके बाद वहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना के तहत पुरुकुल गाँव – किमाडी मोटर मार्ग का शिलान्यास विधायक मसूरी गणेश जोशी जी के साथ किया ।यह रोड 678.23 लाख की लागत से बनने वाली है । उसके बाद नरेश बंसल ने वहाँ उपस्थित जन समुदाय व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सांसद नरेश बंसल ने कहा की गाँव- गाँव विकास व समस्त सुविधाओं को पहुँचाने का जो संकल्प यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया है उसे प्रदेश भाजपा सरकार चरितार्थ कर रही है।उन्होंने कहा कि यह पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शिता का परिणाम है की आज गाँव-गाँव तक सड़क पहुंच रही है।प्रदेश में डबल इंजन की सरकार मे विकास कुलाचे भर रहा है। प्रदेश मे हर विधान सभा मे विकास हो रहा है ।बिजली, सड़क, पेयजल योजनाओं मे आज प्रदेश अग्रणी है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के दिए निर्देश

केंद्र सरकार की मदद से नए-नए संस्थान आ रहे है व हर क्षेत्र मे विकास हो रहा है। चाहे श्री केदार नाथ जी के पुनर्निर्माण का काम हो या कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य, आल वैदर रोड हो या प्रदेश मे विभिन्न रोप वे के कार्य,बांध परियोजना हो या अन्य किसी भी क्षेत्र मे कार्य। भ्रस्टाचार मुक्त व सफल सरकार देने का काम केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारो ने किया है।आज विकास तभी सम्भव हुआ है ,गरीब व जरूरत मंद लोगो तक सीधा पहुँच रहा है ।डी बी टी के माध्यम से करोड़ों रुपये जो पुरानी सरकारो के बिचौलिया खा जाते थे आज गरीब तक पहुँचता है ।सबका साथ सबका विकास से सबका विश्वास भी भाजपा सरकारें जीत रही है।

यह भी पढ़ें -  मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की

उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा जी का देव भूमि उत्तराखंड आने पर हर्ष जताया व हार्दिक अभिनंदन किया है । उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष जब कार्यकर्ताओं के मध्य पहुँचते है तो उनमे नई उर्जा का संचार होता है।बंसल ने कहा कि अमित शाह ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया अब वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा जी पार्टी को नई ऊचाई पर लेकर जाएंगे,उनके नेतृत्व में पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। भाजपा का हर नेता व कार्यकर्ता,पार्टी पदाधिकारी हर वक्त कार्य मे लगा रहता है,क्षेत्र मे लगा रहता है, उन्होंने विधायक मसूरी गणेश जोशी जी की तारीफ करते हुए कहा की वो क्षेत्र के विकास को हर समय तत्पर रहते हैं । इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम पुडीर, बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के जिला उपाध्यक्ष  बीर सिंह,प्रधान पुरुकुल गाँव व भिततली गाँव,शेर सिंह थापली आदी जन प्रतिनिधि एवं समबन्धित सरकारी अधिकारी व कर्मचारी एवं जन समुदाय उपस्थित रहा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305