Connect with us

दुखद खबर: पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 महिलाओं की मौत

उत्तराखंड

दुखद खबर: पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 महिलाओं की मौत

पिथौरागढ़ ज़िले के थल डीडीहाट मोटर मार्ग में पमतोड़ी के पास एक कार 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन महिलाओं ने मौके पर ही मौत हो गयी और एक महिला ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पूर्व शिक्षक चंदन सिंह बसेड़ा अपने परिवार के साथ नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रहते हैं।

यह भी पढ़ें -  गंगा संरक्षण और स्वच्छता अभियानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- डीएम

रविवार को चंदन सिंह बसेड़ा अपने पैतृक गांव में पूजा कर अपने परिवार के साथ कार से बागेश्वर की तरफ जा रहे थे। तभी थल से 9 किमी दूर पमतोड़ी के पास दोपहर उनका गाड़ी से नियंत्रण खो गया और कार बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान वहां से दो युवकों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें -  बूथ प्रबंधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन उत्साहजनक- भट्ट

जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और खाई में उतकर रेक्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़ गए थे। इस हादसे में चंदन सिंह बसेड़ा की पत्नी तुलसी देवी, चंदन सिंह बसेड़ा के छोटे भाई गोविंद सिंह बसेड़ा की पत्नी आशा बसेड़ा और उनकी साली तारा देवी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनकी माता देवकी देवी का इलाज के दौरान हॉस्पिटल में निधन हो गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305