Connect with us

उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर, दर्दनाक हादसे में सेना के जवान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखंड

उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर, दर्दनाक हादसे में सेना के जवान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर आ रही है। पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जौलजीबी के निकट जेसीबी सवार ने सड़क किनारे खड़े जवान को टक्कर मार दी थी। मामले में पुलिस ने फरार जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी के नेतृत्व में डोईवाला क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत, एमडीडीए के कार्यों से आमजन को मिलेगी राहत

बताया जा रहा है कि जौलजीबी के निकट सड़क पर खड़े सेना के जवान मनोज खड़ायत को पिथौरागढ़ की ओर से आ रही एक जेसीबी के चालक ने टक्कर मार दी थी, जिससे जवान की मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया था। जवान के पिता त्रिलोक सिंह ने जौलजीबी पुलिस में अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस चालक की खोजबीन में जुटी हुई थी। एसआइ बोहरा ने सुराग लगाकर जेसीबी चालक दीपक बसेड़ा का पता लगा लिया। दीपक को पीपली- ड्योड़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। दीपक के खिलाफ धारा 279, 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जवान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305