Connect with us

ऋषिकश: खुलेआम सड़क पर घूम रहा है गुलदार, रेंज अधिकारी को कर दिया घायल

उत्तराखंड

ऋषिकश: खुलेआम सड़क पर घूम रहा है गुलदार, रेंज अधिकारी को कर दिया घायल

ऋषिकश: योग नगरी ऋषिकेश के मीरा नगर के रिहायशी क्षेत्र में एक गुलदार के एक घर में घुसने की सूचना से हड़कंप मच गया. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है. जिसने क्षेत्र में‌ घुसे गुलदार की खोज प्रारंभ कर दिया कि गुलदार घर के किसी हिस्से में छुपा है, या निकल गया है. बीट अधिकारी राजेश बहुगुणा ने बताया है, कि गुलदार के रिहायशी क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली थी हालांकि अभी वह किसी घर में घुसा है या वहां से भाग गया है इसकी जानकारी की जा रही है,वन विभाग की टीम लगातार सर्च कर रही है

यह भी पढ़ें -  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

इस सूचना के मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. मीरा नगर गली नंबर 14 स्थित नंद किशोर त्यागी के घर में गुलदार घुसा.सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची रेंज अधिकारी ऋषिकेश ललित मोहन सिंह नेगी मकान के भीतर घुसे गुलदार ने झपट्टा मारकर रेंज अधिकारी को घायल कर दिया. रेंज अधिकारी के चेहरे और हाथ में गुलदार ने हमला किया है. यहां से गुलदार बाहर निकल कर बगीचे में छुप गया. हमले में घायल रेंज अधिकारी को एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए ले जाया गया है.

यह भी पढ़ें -  रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305