Connect with us

खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 15 मार्च से- रेखा आर्या

उत्तराखंड

खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 15 मार्च से- रेखा आर्या

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में दी जाती है खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता

बैटरी टेस्ट के जरिए किया जाएगा खिलाड़ियों का चयन

देहरादून। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च से शुरू हो रहे हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में 8 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों का सेलेक्शन किया जाता है। इस योजना में प्रदेश के हर जनपद से कुल मिलाकर 150 बालक -150 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इनमें अलग-अलग छह आयु वर्ग बनाए गए हैं और प्रत्येक आयु वर्ग में जनपदवार 25-25 बच्चों का चयन होना है।

यह भी पढ़ें -  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव

खेल मंत्री ने बताया कि चयनित बच्चों को ₹1500 प्रति माह की दर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिससे यह खिलाड़ी अपने खेल के अभ्यास को सुचारू रूप से जारी रख सके। इसके साथ ही 14 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के आवेदन भी 15 मार्च से ही शुरू हो रहे हैं। इस योजना में चयनित खिलाड़ियों को ₹2000 प्रति माह के दर से सहायता दी जाएगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आवेदन 31 मार्च की शाम 5:00 तक किया जा सकता है। खिलाड़ियों का चयन उनके बैटरी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयन प्रक्रिया 1 से 15 अप्रैल तक और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए चयन प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जारी रहेगी।

यहां कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
www.khelouk.in

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305