Connect with us

‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा

मनोरंजन

‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा

मराठा शौर्य की कहानी पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है। शुरुआती दो दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन करने के बाद फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन पर सबकी नजरें टिकी थीं। हालांकि वीकेंड के बावजूद फिल्म को उम्मीद के मुताबिक उछाल नहीं मिल पाया।

तीसरे दिन यानी रविवार को ‘राजा शिवाजी’ ने करीब 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 11.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इस तरह तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई लगभग 33.90 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें -  ‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग, फिल्म ने पहले दिन कमाये इतने करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला ‘भूत बंगला’ से हो रहा है, जिसमें अक्षय कुमार और वामिका गब्बी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म तीसरे दिन करीब 3.59 करोड़ रुपये ही जुटा सकी है, जिससे साफ है कि ‘राजा शिवाजी’ को प्रतिस्पर्धा के बावजूद दर्शकों का बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है।

करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के लिए मौजूदा कलेक्शन संतोषजनक माना जा रहा है। रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर बना माहौल भी इसकी ओपनिंग में मददगार साबित हुआ।

यह भी पढ़ें -  अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ के पार

फिल्म की कहानी मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिसमें उनके बचपन से लेकर अफजल खान के साथ हुए ऐतिहासिक संघर्ष तक की झलक दिखाई गई है।

इस फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है, जबकि निर्माण ज्योति देशपांडे और जेनेलिया डिसूजा ने किया है। फिल्म में रितेश देशमुख ने शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है, वहीं जेनेलिया डिसूजा सईबाई भोसले के किरदार में नजर आई हैं। इनके अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, फरदीन खान और सचिन खेडेकर जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं, जबकि सलमान खान का कैमियो भी इसमें देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें -  क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम, 16वें हफ्ते भी टीआरपी में नंबर 1

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305