Connect with us

निर्माता करण जौहर ने शाहरुख खान को लेकर कही बड़ी बात बोले- विदेशों में बॉलीवुड का मतलब शाहरुख खान

मनोरंजन

निर्माता करण जौहर ने शाहरुख खान को लेकर कही बड़ी बात बोले- विदेशों में बॉलीवुड का मतलब शाहरुख खान

निर्माता करण जौहर ने शाहरुख खान को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान के कारण ओवरसीज में उनकी फिल्में चलती हैं। करण ने कहा कि शाहरुख उनके लिए बहुत खास हैं। शाहरुख खान का बोलबाला भारत ही नहीं विदेशों में भी बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि विदेशों में बॉलीवुड का मतलब शाहरुख खान हैं।

शाहरुख की फिल्मों को पसंद करते हैं फैंस
करण जौहर ने कहा, ‘मैंने चांस पे डांस किया। शाहरुख खान मेरे चांस थे और मैंने उन पर डांस किया। ये जो प्यार और इज्जत हमें ओवरसीज और विदेशों में भी मिलती है, इसका एकमात्र कारण शाहरुख खान ही हैं। ये सिलसिला ‘दिलवाले दुल्हनिया’ से शुरू हुआ। ‘तो पागल है’, ‘कुछ कुछ होता है’ उसके बाद ‘कभी खुशी कभी गम’ आई फिर ‘कल हो न हो’ फिर ‘देवदास’ आई। तो इन सब फिल्मों का जो ओवरऑल कलेक्शन है वो शाहरुख खान के कारण ही हो पाया है।’

यह भी पढ़ें -  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

शाहरुख और आदित्य को लेकर की बात
मिडिल ईस्ट, यूरोप में अगर आप जाते हैं तो उनके लिए बॉलीवुड मतलब शाहरुख खान है। उनकी फिल्मों को पूरी दुनिया पसंद करती है। उन्होंने कहा कि मेरे नसीब में शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा जैसे दो लोग थे, लेकिन अगर वे दोनों मुझे साथ न मिलते तो शायद मैं यहां न होता, शायद मेरे नसीब में ऐसा रहा होगा इसलिए ऐसा कुछ हो सका है।

यह भी पढ़ें -  ‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई

पापा का बदला लेना था
करण जौहर ने कहा कि मेरे पापा की फिल्म पहले इतनी नहीं चलीं, जिसका बदला लेने के उद्देश्य से मैं इस इंडस्ट्री में आया था। हालांकि, अब मेरे लिए बिजनेस से ज्यादा कहानियां मैटर करती हैं। अब मैं 52 साल का हो गया हूं, मेरे लिए इंडस्ट्री में इतने दिन होने के बाद अब काम मैटर करता है, जिसे लोग मेरे जाने के बाद भी याद रखें। बिजनेस तो आज कल की बातें हैं।

यह भी पढ़ें -  'रणबाली' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305