Connect with us

प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात

देश

प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात

कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों बैठकों में भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के साथ-साथ रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश और तकनीक समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

भारत ने मलेशिया और इथियोपिया के साथ अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया हुआ है। ऐसे समय में जब दोनों देश अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और सैन्य आधुनिकीकरण पर ध्यान दे रहे हैं, भारतीय रक्षा उद्योग के लिए सहयोग की नई संभावनाएं भी सामने आ रही हैं। यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी की दोनों नेताओं के साथ हुई मुलाकातों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से हुई मुलाकात

यह भी पढ़ें -  डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की। मलेशिया को आसियान की अध्यक्षता के मद्देनजर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भागीदार देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स में मलेशिया की भागीदारी का स्वागत किया।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान लिए गए फैसलों और उनकी प्रगति की समीक्षा की। व्यापार एवं निवेश, रक्षा और सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचा, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, वित्तीय तकनीक, शिक्षा, पर्यटन तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मलेशिया ने सबाह प्रांत के कोटा किनाबालू में भारत का महावाणिज्य दूतावास स्थापित करने पर अपनी सहमति भी जताई। दोनों नेताओं ने भारत-आसियान संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर विचार साझा किए। इस दौरान भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।

यह भी पढ़ें -  डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद

इथियोपिया के प्रधानमंत्री आबी अहमद से भी अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. आबी अहमद अली के साथ नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत और इथियोपिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को और व्यापक बनाने पर चर्चा की। आर्थिक सहयोग, रक्षा एवं सुरक्षा और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई।

प्रधानमंत्री मोदी की दिसंबर 2025 में अदीस अबाबा की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं और लिए गए फैसलों पर भी दोनों नेताओं ने चर्चा की। इसके अलावा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ और विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर आपसी सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई गई।

यह भी पढ़ें -  डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इथियोपिया की भागीदारी से ग्लोबल साउथ की सामूहिक आवाज को और मजबूती मिलेगी।

अनवर इब्राहिम ने भी साझा की मुलाकात की जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर बैठक की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच करीबी संबंधों को आगे बढ़ाने और जनता के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण रिश्तों को और मजबूत करने पर सहमति बनी।

उन्होंने बताया कि बातचीत में सेमीकंडक्टर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर रहा। इसके साथ ही उन्होंने मलेशियाई निर्यात उत्पादों के लिए भारतीय बाजार तक पहुंच को आसान और तेज बनाने का मुद्दा भी उठाया, ताकि मलेशियाई कंपनियां भारत के बड़े और तेजी से बढ़ते बाजार का अधिक लाभ उठा सकें।

Ad Ad
Continue Reading

More in देश

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305