Connect with us

प्रभास की ‘द राजा साब’ का धमाकेदार टीजर आउट, जबरदस्त विजुअल्स और डरावनी हवेली ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

मनोरंजन

प्रभास की ‘द राजा साब’ का धमाकेदार टीजर आउट, जबरदस्त विजुअल्स और डरावनी हवेली ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ के टीजर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब आखिरकार खत्म हुआ। फिल्म निर्माताओं ने इसका आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है, जिसमें प्रभास का अलग और दमदार रूप देखने को मिल रहा है। शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक, कसी हुई एडिटिंग और दमदार डायलॉग्स से सजा यह टीजर दर्शकों को खूब रास आ रहा है।

शानदार इवेंट में हुआ टीजर का अनावरण

टीजर को बेहद भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया गया, जहां फिल्म की प्रमुख स्टारकास्ट ने शिरकत की। हालांकि, प्रभास खुद इस लॉन्च इवेंट में नहीं दिखे। कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रशंसकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सोशल मीडिया पर भी इस टीजर ने आते ही धूम मचा दी।

यह भी पढ़ें -  ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख की रकम और नई कार

फिल्म का सबसे आकर्षक पहलू — विशाल डरावनी हवेली

‘द राजा साब’ की सबसे खास बात इसका विशाल सेट है, जिसे अब तक की सबसे बड़ी हॉरर लोकेशन बताया जा रहा है। करीब 41,256 स्क्वायर फीट में फैली इस आलीशान हवेली को आर्ट डायरेक्टर राजीवन नांबियार ने तैयार किया है। यह सेट महज एक पृष्ठभूमि नहीं, बल्कि फिल्म की कहानी का केंद्रीय किरदार भी बनता है, जो दर्शकों को रोमांचित करने वाला है।

यह भी पढ़ें -  ‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई

फिल्म से जुड़ी प्रमुख जानकारियां

इस फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है, जबकि इसे विश्व प्रसाद द्वारा पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। संगीत की जिम्मेदारी थमन एस ने निभाई है। प्रभास के साथ फिल्म में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिधि कुमार भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। ‘द राजा साब’ इस साल 5 दिसंबर को पैन-इंडिया रिलीज़ होगी और हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम भाषाओं में एकसाथ सिनेमाघरों में उतरेगी।

यह भी पढ़ें -  यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का

प्रभास की पिछली फिल्में ‘सालार’ और ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुकी हैं, ऐसे में ‘द राजा साब’ से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305