Connect with us

एक्शन और इमोशन से भरपूर ‘सुपरगर्ल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

मनोरंजन

एक्शन और इमोशन से भरपूर ‘सुपरगर्ल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सुपरगर्ल’ को लेकर दर्शकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मेकर्स ने फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें एक्शन, इमोशन और आत्म-खोज की रोमांचक कहानी की झलक देखने को मिल रही है।

करीब 2 मिनट 56 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत सुपरगर्ल और सुपरमैन के बीच एक अहम बातचीत से होती है। सुपरमैन उसे भटकने के बजाय अपनी पहचान और मकसद खोजने की सलाह देता नजर आता है। इसके बाद ट्रेलर तेजी से एक्शन मोड में प्रवेश करता है, जहां सुपरगर्ल खतरों से जूझती दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें -  क्राइम-सस्पेंस से भरपूर ‘कप्तान’ का ट्रेलर रिलीज

कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब क्रिप्टो को जहर दे दिया जाता है। उसकी जान बचाने के लिए सुपरगर्ल के पास सिर्फ तीन दिन का समय होता है, जिसके चलते वह एक खतरनाक मिशन पर निकल पड़ती है। इस सफर के दौरान उसकी मुलाकात एक साहसी बच्ची से होती है, जिसके पिता की हत्या हो चुकी है। यही मुलाकात सुपरगर्ल को उसके असली उद्देश्य का एहसास कराती है।

यह भी पढ़ें -  ‘पेद्दी’ से राम चरण का नया लुक आया सामने, अखाड़े में उतरे अभिनेता

फिल्म को वार्नर ब्रदर्स और डीसी के बैनर तले तैयार किया गया है। इसका निर्देशन क्रेग गिलेस्पी ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पीटर सैफरन और जेम्स गन ने संभाली है। फिल्म में मिली अल्कॉक, डेविड कोरेंसवेट, मैथियास शोएनर्ट्स और ईव रिडले अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। साथ ही ‘एक्वामैन’ स्टार जेसन मोमोआ भी खास किरदार में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें -  बॉक्स ऑफिस पर छाई 'धुरंधर: द रिवेंज', 11 दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये

यह फिल्म 26 जून को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305