Connect with us

राजनीति: कांग्रेस गणेश गोदियाल के बयान पर BJP प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का पलटवार..कह दी ये बात

उत्तराखंड

राजनीति: कांग्रेस गणेश गोदियाल के बयान पर BJP प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का पलटवार..कह दी ये बात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता यदि भाजपा को अपना भगवान मानते हैं तो उनकी पार्टी पितृपक्ष में किए जाने वाले केशदान को स्वीकार कर लेगी। कांग्रेस पर बयान के बाद बवाल मच गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता यदि भाजपा को अपना भगवान मानते हैं तो उनकी पार्टी पितृपक्ष में किए जाने वाले केशदान को स्वीकार कर लेगी। भट्ट ने ये बात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान के प्रतिक्रिया के स्वरूप कही।भट्ट ने कहा कि पितृपक्ष में लोग, पितरों के आशीर्वाद व परिवार के कल्याण भाव से केशदान करते हैं।

चूंकि सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है। ऐसे में यदि कांग्रेस, भाजपा को भगवान मानकर राज्य के विकास के लिए केशदान करना चाहती है तो उनकी पार्टी उसे स्वीकार करने को तैयार है।भट्ट ने कहा, अंकिता केस में कांग्रेसी बार-बार किसी वीआईपी का जिक्र करते हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस नेताओं को उस वीआईपी का नाम पता है, यदि ऐसा है तो कांग्रेस नेताओं को वह नाम सार्वजनिक कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  कारगिल विजय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, बलिदानी परिवारों को 10 की जगह मिलेंगे 50 लाख

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने कहा था कि अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेक प्रदेशभर में केशदान अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत पार्टी की महिला और पुरुष नेता विरोध स्वरूप सामूहिक केशदान करेंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जांच में ढिलाई व वीआईपी का पता न चलने के विरोध में कांग्रेस की दो नेताओं ने केशदान किए। जिसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सनातन धर्म से जोड़ दिया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Like Our Facebook Page

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305