Connect with us

खिलाड़ी बनें उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर- रेखा आर्या

उत्तराखंड

खिलाड़ी बनें उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर- रेखा आर्या

चार दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

12 जनपदों समेत कुल 16 टीम कर रही है शिरकत

देहरादून। राज्य स्थापना के रजत जयंती के उपलक्ष में बुधवार से देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में राज्य स्तरीय अंडर 17 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में 12 जनपदों दो स्पोर्ट्स कॉलेज और दो हॉस्टल की टीम हिस्सा ले रही है।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि दुनिया मे उत्तराखंड की पहचान यहां के धार्मिक स्थलों की वजह से रही है लेकिन खिलाड़ियों को ऐसा प्रदर्शन करना होगा कि वह उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में पहचाने जाएं। उन्होंने कहा कि देवभूमि को खेल भूमि बनाने के लिए राज्य सरकार पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न नौकरी, सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण और अधिकतम नगद इनाम धनराशि दे रही है।

यह भी पढ़ें -  फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा- महाराज

खेल मंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में आने वाले युवाओं के कैरियर और भविष्य की चिंता अब सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने उद्घाटन मैच में पास का सिक्का उछाला और किक लगाकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। पहले दिन प्रतियोगिता में कुल 6 मुकाबले खेले गए। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी, फुटबॉलर राजेंद्र सिंह रावत, खेल प्रशिक्षक व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305