Connect with us

हल्द्वानी में रेलवे जमीन पर काबिज लोगों ने शहर में लगाए सांसद लापता होने के पोस्टर

उत्तराखंड

हल्द्वानी में रेलवे जमीन पर काबिज लोगों ने शहर में लगाए सांसद लापता होने के पोस्टर

Haldwani News : हल्द्वानी में रेलवे जमीन पर काबिज लोगों ने शहर में लगाए सांसद लापता होने के पोस्टर बस्ती बचाओ संघर्ष समिति बनभूलपुरा ने अपने घरों स्कूलों अस्पताल को बचाने के लिए सांसद लापता के पोस्टर चस्पा किए। लोगों का कहना था कि रेलवे उनकी बस्ती को उजाडऩे पर तुली हुई है परंतु सांसद अजय भट्ट ने बस्ती बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए।

बस्ती बचाओ संघर्ष समिति बनभूलपुरा ने अपने घरों, स्कूलों, अस्पताल को बचाने के लिए सांसद लापता के पोस्टर चस्पा किए। लोगों का कहना था कि रेलवे उनकी बस्ती को उजाडऩे पर तुली हुई है, परंतु सांसद अजय भट्ट ने बस्ती बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। उनका हाल जानने तक नहीं पहुंचे और तब से गायब हैं।रविवार को बनभूलपुरा में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि रेलवे हमारे घरों, स्कूलों, अस्पताल आदि सरकारी संस्थानों को उजाडऩे पर तुला हुआ है। नगर निगम की ओर से उनसे कर लिया जाता है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री के ‘हरित व आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ विजन की सशक्त मिसाल बना नौगांव

स्थानीय निवासियों के पास जमीन के पट्टे, फ्री होल्ड तक मौजूद हैं।बिजली, पानी के कनेक्शन समेत अन्य सरकारी कागजात मौजूद हैं। सरकारी स्कूल, अस्पताल, सड़क समेत कई सरकारी संस्थान यहां बने हुए हैं। लोगों ने कहा कि रेलवे प्रशासन तानाशाहीपूर्ण रवैये से हटाना चाहता है। उत्तराखंड सरकार को इस जमीन की न्यायालय सहित न्याय के सभी मंचों में पैरवी करनी चाहिए। विधानसभा में मजबूती से अपनी जमीन का पक्ष रखना चाहिए। हमारे सांसद को इस जमीन की पैरवी लोकसभा में भी करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -  यूसीसी दिवस पर पौड़ी में भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दी शुभकामनाएँ

ऐसे में हमें सांसद की गुमशुदगी के बारे में पोस्टर लगाने पड़ रहे हैं।हम सांसद से अपील करते हैं कि वह अपने निर्वाचित क्षेत्र में रहकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करें। न्याय कर हम गरीब मज़दूर-मेहनतकशों के साथ खड़े हों। इस दौरान कार्यक्रम में मुखतरी बाजी, हमीदन चच्ची, आलिया परवीन, रजनी जोशी, इन्शा, शोबी, शना, खुशनमा, रिहाना, फैयाजउद्दीन, रियासत आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305