Connect with us

‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए

मनोरंजन

‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए

साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। दर्शकों के बीच लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है और शुरुआती 4 दिनों में ही इसने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म की रिलीज से पहले इसके गाने, टीजर और ट्रेलर ने दर्शकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया था। यही वजह है कि सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। राम चरण और जान्हवी कपूर की जोड़ी को दर्शक पसंद कर रहे हैं, जबकि फिल्म की कहानी और प्रस्तुति की भी सराहना हो रही है।

यह भी पढ़ें -  राम चरण की 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर की दमदार शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के पार ‘पेद्दी’
राम चरण की अदाकारी वाली साउथ की फिल्म ‘पेद्दी’ ने रविवार को 31.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। तीसरे दिन इसका कलेक्शन 28.85 करोड़ रुपये था। दूसरे दिन इसने 26.90 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन 51 करोड़ रुपये रहा था। रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू में इसने 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। चार दिनों में इसका कुल कलेक्शन 157.15 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ रही है। यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई है।

यह भी पढ़ें -  ‘अल्फा’ की रिलीज डेट बदली, अब 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी आलिया भट्ट की फिल्म

स्टारकास्ट ने बढ़ाया फिल्म का आकर्षण

4 जून को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन और लेखन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दमदार कलाकारों की मौजूदगी और भव्य प्रस्तुति ने फिल्म को दर्शकों के लिए खास बना दिया है।

यह भी पढ़ें -  'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

फिल्म की शानदार शुरुआत को देखते हुए ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि ‘पेद्दी’ आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है और वर्ष की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो सकती है।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305