Connect with us

अमेरिका में फिर फैली दहशत: कैलिफोर्निया में बच्चे की बर्थडे पार्टी बनी गोलीबारी का मैदान, चार की मौत

विदेश

अमेरिका में फिर फैली दहशत: कैलिफोर्निया में बच्चे की बर्थडे पार्टी बनी गोलीबारी का मैदान, चार की मौत

वॉशिंगटन- अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्टॉकटन शहर में एक निजी बैंक्वेट हॉल में चल रही बच्चे की जन्मदिन पार्टी अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। घटना में चार लोगों की जान गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह हमला लक्षित गोलीबारी जैसा प्रतीत होता है। सैन जाओकिन काउंटी शेरिफ ऑफिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि हमलावरों ने खास लोगों को निशाना बनाकर हमला किया। पुलिस टीम हॉल के अंदर से बरामद किए गए सबूतों की जांच कर रही है और घटना की वजह तलाश रही है।

गोलीबारी लुसिले एवेन्यू के 1900 ब्लॉक में स्थित बैंक्वेट हॉल में हुई। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्टॉकटन के डिप्टी मेयर जेसन ली ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि “एक खुशहाल समारोह को हिंसा ने तबाही में बदल दिया। प्रशासन पीड़ित परिवारों के संपर्क में है।”

यह भी पढ़ें -  इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट

घटना के बाद पुलिस ने इलाके की सड़कों को सील कर दिया है और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हालिया महीनों में बढ़ी गोलीबारी की घटनाएँ

अमेरिका में बीते कुछ महीनों से लगातार हिंसक घटनाएँ सामने आ रही हैं। पिछले महीने मिसिसिपी डेल्टा क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग गोलीबारी में छह लोगों की मौत और 12 लोग घायल हुए थे। इनमें से एक हमला हाई स्कूल फुटबॉल गेम के बाद हुआ, जबकि दूसरा हमला होमकमिंग वीकेंड के दौरान स्कूल परिसर में हुआ था।

Continue Reading

More in विदेश

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305