Connect with us

‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज डेट तय, जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

मनोरंजन

‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज डेट तय, जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की चर्चित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ अब बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद दर्शकों से सराहना पाने वाली यह फिल्म अब घर बैठे देखने के लिए तैयार है, जिससे फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV पर रिलीज किया जाएगा। प्लेटफॉर्म ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि यह फिल्म 3 अप्रैल 2026 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि यह रिलीज गुड फ्राइडे के लंबे वीकेंड पर हो रही है, जिससे दर्शकों को फिल्म देखने का अच्छा मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने दो ही दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में आमिर खान इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के पक्ष में नहीं थे। उनका प्लान था कि सिनेमाघरों के बाद फिल्म को सीधे यूट्यूब पर किराए के मॉडल पर रिलीज किया जाए। हालांकि, बाद में रणनीति में बदलाव करते हुए इसे ओटीटी पर लाने का फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें -  'धुरंधर द रिवेंज' ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल

फिल्म की कहानी एक बास्केटबॉल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार खुद आमिर खान ने निभाया है। कहानी में दिखाया गया है कि एक गलती के चलते उन्हें अदालत की ओर से न्यूरोडाइवर्जेंट बच्चों को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी दी जाती है। इस दौरान उनके जीवन में कई बदलाव आते हैं और एक नई सोच विकसित होती है।

यह भी पढ़ें -  ‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक

रिलीज के समय फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। अब ओटीटी पर आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म और बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचेगी और एक बार फिर अपनी छाप छोड़ेगी।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305