Connect with us

ईद के दिन आई बुरी खबर, पौड़ी घूमने आए 4 युवकों की डूबने से मौत, दो को पुलिस ने बचाया

उत्तराखंड

ईद के दिन आई बुरी खबर, पौड़ी घूमने आए 4 युवकों की डूबने से मौत, दो को पुलिस ने बचाया

देहरादून: बिजनौर के निवासियों की मीठी ईद फीकी हो गई। बिजनौर के सीसी सराय नगीना के चार दोस्त्त कोटद्वार घूमने आए और खोह नदी में नहाने चले गई। जहां डूबकर उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोटद्वार पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर बेस अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि घटना शाम 5 बजे की है। आज कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर दुर्गा देवी मंदिर के समीप नगीना निवासी 6 लोग नदी में नहा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  युवक ने धारदार हथियार से हमला कर युवती को उतारा मौत के घाट

इस दौरान अचानक से नहाते समय ये लोग डूबने लगे और बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 112 पर दी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने 6 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इस घटना में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के मछली बाजार हत्याकांड पर महिला आयोग सख्त, एसएसपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने बताया कि इनके साथ दो बच्चे भी थे, जो नहा नही रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना में नदीम 42 पुत्र अनीश, जेब 29 पुत्र शाहिद, गुड्डू 24 पुत्र शाहिद निवासी निकट पुलिस चौकी नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश और गालिब 15 पुत्र खालिद निवासी सीसी सराय नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश की मौके पर मौत हो गयी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305